Monday, 29 September 2025
पंजाब
Punjab News: जालंधर में JE के खिलाफ FIR दर्ज, विजीलैंस ने 4000 रुपए रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने भ्रष्टाचार विरोधी जारी मुहिम के दौरान कपूरथला में तैनात शिक्षा विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) हरजीत सिंह को 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुये काबू किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो (
Punjab Vigilance Bureau
) के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को कपूरथला ज़िले के सरकारी स्कूल धालीवाल दोना में तैनात एक स्कूल शिक्षक की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया।
[caption id="attachment_76250" align="aligncenter" width="1200"]
vigilance Bureau arrested news[/caption]
FIR[/caption]
vigilance Bureau arrested news[/caption]
10,000 रुपये की रिश्वत मांगी
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने स्कूल द्वारा इस्तेमाल की गई 40 लाख रुपये की ग्रांट के संबंध में पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।पहले ही 2,000 रुपये रिश्वत ले चुका
शिकायतकर्ता ने बताया कि इस मामले में आरोपी JE पहले ही 2,000 रुपये रिश्वत ले चुका है और रिश्वत की शेष रकम की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने के दौरान जे.ई. से हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और इस रिकॉर्डिंग को सबूत के रूप में विजीलेंस ब्यूरो को सौंप दिया।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक पुष्टि के बाद, विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी जे.ई. को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिक्षक से दूसरी किस्त के रूप में 4,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। [caption id="attachment_75610" align="aligncenter" width="1200"]
FIR[/caption]