Sunday, 16 February 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब में SHO और गनमैन पर FIR दर्ज, जाने पूरा मामल
डेली संवाद, फरीदकोट। Punjab News: पंजाब के फरीदकोट (Faridkot) में SHO और 2 गनमैन पर लाखों की रिश्वत (Bribe) वसूलने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण
जानकारी के अनुसार थाना सादिक की SHO सब इंस्पेक्टर जोगिंदर कौर और 2 गनमैन सिपाही शेर सिंह व लखवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लुधियाना के कबाड़ी की शिकायत पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

केस दर्ज
जानकारी के अनुसार चोरी के मामले में लुधियाना के कबाड़ी का नाम सामने आया था। इसके साथ ही थाना सादिक पुलिस को उससे चोरी का सामान भी बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कबाड़ी और उसके परिवार को हिरासत में रखकर उनसे पैसे की मांग की और 2 लाख रिश्वत लेकर कबाड़ी के परिवार को छोड़ दिया जबकि कबाड़ी को हिरासत में रखा।
इसके बाद पुलिस को इस संबंध मे शिकायत दी गई और एसएचओ जोगिंदर कौर और दोनों गनमैनों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उनके खिलाफ थाना सादिक में जबरन वसूली और भ्रष्टाचार रोक एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।