ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 07 March 2025

Punjab News: फायर ब्रिगेड आउट सोर्स यूनियन ने डॉ. रवजोत सिंह को सौंपा ज्ञापन

Punjab News: फायर ब्रिगेड आउट सोर्स यूनियन ने डॉ. रवजोत सिंह को सौंपा ज्ञापन

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: फायर ब्रिगेड आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन पंजाब ने म्युनिसिपल भवन में स्थानीय सरकार मंत्री डॉ.रवजोत सिंह (Dr. Ravjot Singh) से मुलाकात कर अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव स्थानीय सरकार विभाग तेजवीर सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

यूनियन के नेताओं ने फायर ब्रिगेड में लंबे समय से कार्यरत ड्राइवरों और फायरमैनों को बिना शर्त स्थायी करने, कर्मचारियों की वेतन वृद्धि और आकस्मिक घटनाओं में कर्मचारियों के परिवारों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की मांग की।

Cabinet Minister Dr. Ravjot Singh
Cabinet Minister Dr. Ravjot Singh

ये रहे उपस्थित

इन मांगों पर विचार करते हुए, मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पहले बनाई गई नीतियों की समीक्षा की जाए और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों के प्रति गंभीर है और जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगेजाएंगे। इस अवसर पर यूनियन के नेता अमन जोत सिंह और साहिब सिंह के अलावा विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।