ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 24 August 2025

Punjab News: “पहले वोट चोरी, अब राशन चोरी”, भाजपा की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी- मोहिंदर भगत

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब (Punjab) के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने भाजपा (BJP) पर वोट चोरी, लोगों का निजी डेटा चोरी करने और लोगों का राशन रोकने का आरोप लगाया है। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मोहिंदर भगत ने कहा कि भाजपा केंद्रीय योजनाओं के नाम पर लोगों का निजी डेटा एकत्र कर रही है। इस डेटा का इस्तेमाल वोट चोरी के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही लाखों लोगों का राशन भी रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने कहा कि पूरे देश में गहरी साजिश के तहत, जहां भाजपा की सरकार नहीं है, उस राज्य के खिलाफ कार्य करना और लोगों को परेशान करना स्पष्ट रूप से सामने आ गया है। पहले भाजपा अन्य पार्टियों के साथ दबंगई करती थी, लेकिन अब लोगों के साथ खुले तौर पर दमन कर रही है। इस बार भाजपा ने पंजाब के आम लोगों के राशन पर हमला किया है। [caption id="attachment_82759" align="aligncenter" width="1200"]  “पहले वोट चोरी, अब राशन चोरी”, भाजपा की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी- मोहिंदर भगत “पहले वोट चोरी, अब राशन चोरी”, भाजपा की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी- मोहिंदर भगत[/caption]

दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा पंजाब के लोगों के हितों की रक्षा के लिए खड़ी रहेगी। पंजाब के लोगों के साथ किसी भी प्रकार की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 8 लाख राशन कार्ड काटने का आदेश जारी किया है। पंजाब में लगभग 32 लाख लोग राशन से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवाईसी योजना के तहत लोगों का राशन बंद कर दिया है। आम आदमी पार्टी पहले से ही केवाईसी पर काम कर रही थी, लेकिन उससे पहले ही भाजपा ने आदेश जारी कर दिया कि लोगों का राशन बंद किया जाए। मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान ने पहले ही लोगों को भरोसा दिलाया है कि पंजाब में किसी भी परिवार का कार्ड नहीं काटा जाएगा। किसी भी परिवार को राशन से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर आम आदमी पार्टी पंजाब में विरोध प्रदर्शन भी करेगी। [caption id="attachment_82760" align="aligncenter" width="1200"]  “पहले वोट चोरी, अब राशन चोरी”, भाजपा की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी- मोहिंदर भगत “पहले वोट चोरी, अब राशन चोरी”, भाजपा की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी- मोहिंदर भगत[/caption]

‘पहले वोट चोरी, अब राशन चोरी

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से हर जिले में लोगों को केंद्र सरकार द्वारा ‘पहले वोट चोरी, अब राशन चोरी’ के बारे में जागरूक किया जा रहा है। पार्टी हमेशा पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हम पहले भी लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी उठाएंगे। पंजाब में भाजपा का कोई आधार नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि भाजपा पंजाब में विरोध प्रदर्शन कर केवल यह दिखाना चाहती है कि उनका भी पंजाब में कोई आधार है। पंजाब के खिलाफ तीन काले कानून लाए गए थे, जिन्हें पंजाबियों ने पूरी तरह नकार दिया।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर करतारपुर से विधायक बलकार सिंह, जिला प्रधान अमृतपाल सिंह, प्रदीप दूगल प्रधान जालंधर देहाती, रमनिक सिंह रंधावा लोकसभा इंचार्ज जालंधर, आदमपुर से हल्का इंचार्ज पवन टीणू, जालंधर कैंट के हल्का इंचार्ज राजविंदर कौर थियार्डा, नार्थ हल्का इंचार्ज दिनेश ढल, परमिंदर पंडोरी हल्का इंचार्ज, चेयरमैन मंगल सिंह बासी, दोआबा मीडिया इंचार्ज तरनदीप सिंह संनी, आत्म प्रकाश सिंह दोआबा मीडिया सचिव, जिला मीडिया इंचार्ज संजीव भगत, मेला सिंह मीडिया इंचार्ज देहाती, जसकरण सिंह मीडिया सचिव शहरी, प्रीतपाल सिंह टिवाना सचिव मीडिया देहाती आदि मौजूद थे।