ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 07 February 2025

Punjab News: लगातार दूसरे दिन भी पूर्व मंत्री के घर चली IT की रेड, 28 घंटे से जारी कार्रवाई

Punjab News: लगातार दूसरे दिन भी पूर्व मंत्री के घर चली IT की रेड, 28 घंटे से जारी कार्रवाई

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: पंजाब के कपूरथला (Kapurthala) में कांग्रेस (Congress) विधायक और कारोबारी राणा गुरजीत सिंह के आवास पर आयकर विभाग (IT Department) की छापेमारी (Raid) लगातार दूसरे दिन भी जारी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

एकता भवन स्थित उनके निवास पर करीब एक दर्जन अधिकारियों द्वारा 28 घंटों से कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, विभाग के अधिकारी राणा गुरजीत सिंह और उनके रिश्तेदारों की आय से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं।

IT raid at the house of former minister Rana Gurjit Singh in Kapurthala
IT raid at the house of former minister Rana Gurjit Singh in Kapurthala

दूसरे दिन भी गुरजीत के समर्थक उनके आवास के बाहर डटे रहे

इसमें दाखिल किए गए आयकर रिटर्न और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के माध्यम से चुकाए गए टैक्स की जानकारी शामिल है। कल देर शाम आयकर विभाग की गाड़ियों को भी एकता भवन के अंदर ले जाया गया।

छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक राणा गुरजीत के समर्थन में एकत्र हुए और अर्धसैनिक बलों के सामने नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर तैनात रहे। दूसरे दिन भी राणा गुरजीत के समर्थक उनके आवास के बाहर डटे रहे।