Friday, 01 August 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के बेटे को गैंगस्टर ने दी जान से मारने की धमकी, सहयोगी के ठिकाने पर फायरिंग
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: कांग्रेस सांसद और पंजाब (Punjab) के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) ने कहा है कि उनके बेटे उदयवीर रंधावा को कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया (Gangster Jaggu Bhagwanpuria) की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने यह सोशल मीडिया X पर भी पोस्ट किया है।
पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम रंधावा
(Sukhjinder Singh Randhawa)
ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उनके बेटे को धमकी दी गई है। उन्होंने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन से इस मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है। रंधावा ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और ऐसी घटनाएं आम लोगों में भय का माहौल पैदा कर रही हैं।
[caption id="attachment_41038" align="aligncenter" width="800"]
Sukhjinder-Singh[/caption]
Sukhjinder Singh Randhawa Tweet[/caption]
रंधावा ने आगे कहा कि वह इस समय संसद सत्र के लिए दिल्ली में हैं, लेकिन किसी भी गैंगस्टर की धमकी उन्हें डिगा नहीं सकती। उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- "मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को गैंगस्टरों का अड्डा बना दिया है। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।"
गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया[/caption]
जग्गू भगवानपुरिया ने साल 2012 में अपराध की दुनिया में कदम रखा और कुछ ही समय में नामी गैंगस्टर बन गया। दिलचस्प बात यह है कि वह कभी एक उम्दा कबड्डी खिलाड़ी था, लेकिन खेल छोड़कर अपराध के रास्ते पर चल पड़ा।
पंजाब में वह ‘वसूली किंग’ के नाम से कुख्यात है। उसका नेटवर्क न केवल पंजाब, बल्कि पाकिस्तान और कनाडा तक फैला है। कारोबारियों और अन्य लोगों को यह संदेश था कि पंजाब में धंधा करना है तो उसे वसूली देनी ही पड़ेगी।
Sukhjinder-Singh[/caption]
पुलिस ने शुरू की जांच
पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के गुरदासपुर सीट से मौजूदा सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) के खुलासे के बाद यह मामला राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। पंजाब पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम हालांकि, अभी तक इस धमकी के तरीके और समय के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि रंधावा खुद राज्य के डिप्टी सीएम रह चुके हैं और वह अक्सर गैंगस्टरों द्वारा मांगी जा रही फिरौतियों से लेकर अन्य चीजों के मुद्दे उठाते रहे हैं।सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा
कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। रंधावा ने कहा- "मेरे एक सहयोगी ने बेटे से मुलाकात की और उसके वहां से निकलने के महज एक घंटे के भीतर उस पर फायरिंग हुई।" [caption id="attachment_80240" align="aligncenter" width="1200"]
Sukhjinder Singh Randhawa Tweet[/caption]
रंधावा ने आगे कहा कि वह इस समय संसद सत्र के लिए दिल्ली में हैं, लेकिन किसी भी गैंगस्टर की धमकी उन्हें डिगा नहीं सकती। उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- "मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को गैंगस्टरों का अड्डा बना दिया है। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।"
कौन है जग्गू भगवानपुरिया?
जग्गू भगवानपुरिया (Gangster Jaggu Bhagwanpuria) का असली नाम जगदीप सिंह है। पंजाब का यह कुख्यात गैंगस्टर अपहरण, जबरन वसूली, लूट और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त रहा है। वह खुद अपने गैंग का सरगना है और अपराध की दुनिया में उसका दबदबा काफी बड़ा माना जाता है। [caption id="attachment_77336" align="aligncenter" width="1200"]