Friday, 03 October 2025
पंजाब
Punjab News: स्वास्थ्य मंत्री और सांसद ने जालंधर में अत्याधुनिक नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र का किया उद्घाटन
डेली संवाद, जालंधर।
Punjab News: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलवीर सिंह ने सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी और विधायक बलकार सिंह के साथ मिलकर आज जालंधर के गांव शेखे में मॉडल नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन किया।
जालंधर
(Jalandhar)
में 1.13 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकृत इस केंद्र को नशे से प्रभावित व्यक्तियों के व्यापक उपचार और पुनर्वास को सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री और सांसद ने जालंधर में अत्याधुनिक नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र का किया उद्घाटन[/caption]
सन फाउंडेशन के सहयोग से कौशल विकास केंद्र के साथ एकीकृत यह केंद्र मोबाइल मरम्मत, सैलून सेवाएं, खाना पकाने, कंप्यूटर साक्षरता, इलेक्ट्रीशियन कोर्स और फुटबॉल व क्रिकेट बॉल सिलाई जैसे खेलों से संबंधित कौशलों का प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य मंत्री और सांसद ने जालंधर में अत्याधुनिक नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र का किया उद्घाटन[/caption]
फुटबॉल व क्रिकेट बॉल सिलाई
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह केंद्र न केवल चिकित्सीय उपचार पर ध्यान देगा, बल्कि नशे से प्रभावित व्यक्तियों को दिनभर रचनात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखने पर भी विशेष जोर देगा। [caption id="attachment_87947" align="aligncenter" width="1200"]
स्वास्थ्य मंत्री और सांसद ने जालंधर में अत्याधुनिक नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र का किया उद्घाटन[/caption]
सन फाउंडेशन के सहयोग से कौशल विकास केंद्र के साथ एकीकृत यह केंद्र मोबाइल मरम्मत, सैलून सेवाएं, खाना पकाने, कंप्यूटर साक्षरता, इलेक्ट्रीशियन कोर्स और फुटबॉल व क्रिकेट बॉल सिलाई जैसे खेलों से संबंधित कौशलों का प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
पूर्ण रिकवरी सुनिश्चित
इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर भी मौजूद थे। यह केंद्र डिटॉक्सिफिकेशन वार्ड, आपातकालीन देखभाल, परामर्श सत्र, रोजगार सेल, कानूनी सहायता सेवाएं, पुस्तकालय, इनडोर और आउटडोर खेल, अत्याधुनिक जिम्नेजियम, योग, ध्यान, संगीत और नृत्य चिकित्सा और वातानुकूलित वार्डों से भी सुसज्जित है। स्वास्थ्य मंत्री ने जोर देकर कहा कि यह प्रोग्राम मरीजों को सुबह की प्रार्थना से लेकर जिम, कौशल कक्षाओं, खेलों और मनोरंजन गतिविधियों तक पूरी तरह व्यस्त रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है ताकि पूर्ण रिकवरी सुनिश्चित की जा सके।स्व-रोजगार के अवसर प्राप्त हुए
राज्य के प्रमुख ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि मार्च 2025 से अब तक 18,000 से अधिक व्यक्तियों ने नशे की लत पर काबू पाया है, जिनमें से 6,000 से अधिक लोगों को रोजगार या स्व-रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार नशे के खिलाफ बहु-आयामी रणनीति पर काम कर रही है, जिसमें नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ पुनर्वास से संबंधित बुनियादी ढांचे को मजबूत करना भी शामिल है। [caption id="attachment_87945" align="aligncenter" width="1200"]
स्वास्थ्य मंत्री और सांसद ने जालंधर में अत्याधुनिक नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र का किया उद्घाटन[/caption]