ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 18 August 2025

Punjab News: नगर निगम की शिकायत पर अवैध इमारत की सील तोड़ने वाला नेता गिरफ्तार

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: नगर निगम द्वारा अवैध कामर्शियल इमारत को सील किया गया था, इस सील को इमारत मालिक ने तोड़ दिया। जिससे नगर निगम के अफसरों ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री के नजदीकी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पंजाब के लुधियाना नगर निगम का है। आरोप है कि अवैध रूप से कामर्शियल इमारत बनाई गई, जिसे सील के बाद खोल दिया गया।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

पंजाब के लुधियाना में कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ( Bharat Bhushan Ashu ) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, आशु के सहयोगी सुनील मडिया (Sunil Mdiya) को पुलिस ने नगर निगम (Nagar Nigam) की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। उन पर माल रोड स्थित धौलागिरी अपार्टमेंट में सील किए गए अपने दफ्तर की सील तोड़ने का आरोप है। [caption id="attachment_73631" align="aligncenter" width="1200"] Bharat Bhushan Ashu Bharat Bhushan Ashu[/caption]

निगम ने सील तोड़ने की शिकायत पुलिस को भेजी

यह शहर में सील (Seal) तोड़ने का पहला मामला माना जा रहा है। नगर निगम के अनुसार, सुनील मडिया का दफ्तर पहले एक रिहायशी अपार्टमेंट में कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए बनाया गया था, इसलिए इसे सील किया गया था। निगम ने सील तोड़ने की लिखित शिकायत पुलिस को भेजी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। यहां बता दें कि नगर निगम के पास दर्जनों सील तोड़ने की शिकायतें पुलिस के पास हुई है। जिन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ है। इस कारण अब इस कार्रवाई को राजनीतिक रंजिश भी माना जा रहा है। [caption id="attachment_82021" align="aligncenter" width="1200"] Police arrested Sunil Madia, an associate of Bharat Bhushan Ashu Police arrested Sunil Madia, an associate of Bharat Bhushan Ashu[/caption]

जोन-डी बिल्डिंग ब्रांच की तरफ से कार्रवाई

29 अप्रैल को नगर निगम द्वारा जोन-डी बिल्डिंग ब्रांच की तरफ से यह कार्रवाई की गई थी। रिहायशी अपार्टमेंट में कॉमर्शियल दफ्तर बनाने की एवज में यह कार्रवाई की गई थी। कुछ समय पहले ही इस सील को तोड़ दिया गया था। जिसके बाद निगम ने लिखित शिकायत पुलिस को दी थी।