Friday, 27 June 2025
पंजाब
Punjab News: मान सरकार के अथक प्रयासों से लीची ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में बनाई जगह
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) ने आज राज्य के लीची किसानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कदम रखने के लिए बधाई दी। उल्लेखनीय है कि पंजाब की लीची अब देश की सीमाओं को पार कर दोहा, कतर तक पहुँच गई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त कर एक नया अध्याय रचा
यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप पहली बार पठानकोट की मीठी और स्वादिष्ट लीचियां दोहा, कतर के स्टोर्स तक पहुँच चुकी हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के किसानों ने अपनी कठिन मेहनत और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के बलबूते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त कर एक नया अध्याय रचा है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आने वाले समय में पंजाब की उपजाऊ मिट्टी में उगने वाले फलों के साथ-साथ राज्य के अन्य उत्पाद भी देश और दुनिया के बाजारों में पेश किए जाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पंजाब के किसानों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि पहली बार यह स्वादिष्ट मीठी लीचियां अंतरराष्ट्रीय बाजार की शेल्फों पर बिक रही हैं।