ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 08 March 2025

Punjab News: गुरदासपुर के माधव शर्मा भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजीमेंट में बने लेफ्टिनेंट

Punjab News: गुरदासपुर के माधव शर्मा भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजीमेंट में बने लेफ्टिनेंट

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेट माधव शर्मा ने आज चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओ.टी.ए.) में पासिंग आउट परेड के दौरान भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया। इस पासिंग आउट परेड की समीक्षा चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल जॉनसन पी. मैथ्यू, पी.वी.एस.एम., यू.वाई.एस.एम., ए.वी.एस.एम., वी.एस.एम. ने की।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने माधव शर्मा को राष्ट्र सेवा में उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने बताया कि महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 8वें कोर्स के कैडेट लेफ्टिनेंट माधव शर्मा की माता गोपी रंजन, सरकारी हाई स्कूल, जोगी चीमा में प्रधानाध्यापिका हैं, जबकि उनके पिता स्वर्गीय हतींदर शर्मा हैं। ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में शामिल होने से पहले माधव भारतीय खुफिया ब्यूरो (आई.बी.), अमृतसर में सुरक्षा सहायक के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।

मंत्री ने कहा कि माधव शर्मा के कमीशन प्राप्त करने के साथ ही इस संस्थान से सशस्त्र बलों में कमीशंड अधिकारी बनने वाले कैडेटों की कुल संख्या 170 हो गई है। इस संस्थान के निदेशक, मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त) ने जानकारी दी कि इस महीने के अंत तक संस्थान के दो कैडेट ओ.टी.ए. गया में एस.एस.सी. टेक-64 कोर्स में शामिल होंगे।