Thursday, 17 July 2025
पंजाब
Punjab News: मंत्री कटारूचक्क ने कई जिलों में पायलट प्रोजैक्ट का किया ऐलान
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: वातावरण को साफ़-सुथरा और हरा भरा बनाने के लिए कई अहम पहलकदमियों का ऐलान करते हुए वन और वन्य जीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क (
Lal Chand Kataruchak
) ने आज हाईवे के दोनों तरफ़ फूलों वाले पौधे लगाने वाले एक पायलट प्रोजैक्ट का ऐलान किया। एक राज्य स्तरीय विशेष कमेटी इस प्रोजैक्ट की निगरानी करेगी और समय-समय इसकी समीक्षा भी करेगी।
5, 6 और 7 फुट तक की ऊँचाई वाले पौधे लगाए जाएंगे
शुरूआती दौर में, यह प्रोजैक्ट 5 जिलों: रोपड़ ( विशेष तौर पर श्री आनन्दपुर साहिब), शहीद भगत सिंह नगर (शहीद भगत सिंह के पैतृक गाँव खटकड़ कलां के आसपास के क्षेत्र में), संगरूर, पठानकोट और अमृतसर में लागू किया जायेगा। प्रोजैक्ट के अंतर्गत इन जिलों में हाईवे के दाएं - बांएं दोनों तरफ़ 500 मीटर की दूरी पर 5, 6 और 7 फुट तक की ऊँचाई वाले पौधे लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम मंत्री ने पंजाब भवन में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये कहा कि पौधों के बढ़ने- फुलने और देखभाल को यकीनी बनाने के लिए उचित निगरानी की जायेगी। इसके इलावा, बाड़ लगाने का काम भी किया जायेगा जिससे पौधों को आवारा जानवरों से बचाया जा सके। इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये श्री कटारूचक्क ने बताया कि यह प्रोजैक्ट आसपास को बहुत साफ़- सुथरा और हरा-भरा बनाने की तरफ एक सहृदय प्रयास है। मंत्री ने कहा कि यह प्रोजैक्ट मनरेगा के अधीन काम करते लोगों के लिए रोज़गार के नये मौके भी यकीनी बनाऐगा।