ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 16 February 2025

Punjab News: भाजपा और मोदी सरकार ने विकसित भारत को विकसित व सशक्त करने वाला बजट पेश किया- लाल सिंह आर्य

Punjab News: भाजपा और मोदी सरकार ने विकसित भारत को विकसित व सशक्त करने वाला बजट पेश किया- लाल सिंह आर्य

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: भाजपा (BJP) के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने केंद्रीय बजट 2025-26 जो कि इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया उसके प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी देने के लिए स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा लाल सिंह आर्य ने कहा कि 2025-26 का बजट विकसित भारत के लिए सशक्त भारत का निर्माण करने वाला है और इस बजट से करोड़ों भारतीयों के चेहरों पर मुस्कान आई है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत के निर्माण में अहम योगदान देगा और विकसित भारत बनाने के लिए जिस रफ्तार की जरूरत है।

ये नेता रहे मौजूद

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, प्रदेश महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ,पूर्व संसदीय सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी, पूर्व लोकसभा सांसद जालंधर सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव अविनाश चंद्र, वेस्ट विधानसभा से पूर्व विधायक शीतल अंगूराल मौजूद थे।

सरबजीत सिंह मक्कड़, जगबीर सिंह बराड़, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी,अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व डिवीजनल कमिश्नर सुचा राम लद्धड़, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाग्घा, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत सिंह गोल्डी, जिला सचिव अमित भाटिया, गौरव महे,देविंदर पाल सिंह डिंपी लूबाना, मुख्य रूप से उपस्थित थे।