ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 17 February 2025

Punjab News: मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए अधिकारियों को प्रभावशाली सेवाएं प्रदान करने के निर्देश

Punjab News: मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए अधिकारियों को प्रभावशाली सेवाएं प्रदान करने के निर्देश

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने आज यहां रक्षा सेवाओं कल्याण कार्यालय का दौरा किया और पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री मोहिंदर भगत ने अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की और कार्यालय में कार्यशील प्रक्रियाओं का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

मंत्री ने कुशल और पारदर्शी सेवाओं की महत्वता पर जोर देते हुए अधिकारियों को पूर्व सैनिकों के मामलों के निपटारे में तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के लिए सरकार की भलाई योजनाओं के लागू करने में भी तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक योग्य लाभार्थी तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

Mohinder Bhagat
Mohinder Bhagat

हर संभव सहायता दी जाएगी

इस दौरान मंत्री ने कार्यालयी स्टाफ की कार्य के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जैसे रक्षा कर्मी अपनी समर्पण भावना से देश की सेवा करते हैं, वैसे ही वे भी लगन और अडिग वचनबद्धता से कार्य करें।

कैबिनेट मंत्री श्री भगत ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) की नेतृत्व में पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराया और कहा कि सरकार द्वारा देश की सेवा करने वाले इन सैनिकों की जरूरतों और भलाई को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सैनिकों के लिए भलाई योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

ये रहे उपस्थित

रक्षा सेवाओं कल्याण मंत्री के दौरे के दौरान डायरेक्टर ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लो, डिप्टी डायरेक्टर (हेडक्वार्टर) कमांडर बलजिंदर विर्क, ओ.एस.डी. कर्नल जरनैल सिंह, सुपरडेंट सुखचैन सिंह खैहरा, नरेश रतन, अनिल गुप्ता और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।