ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 02 July 2025

Punjab News: मोहिंदर भगत ने बागवानी क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा की, किसानों को किया जागरूक

Mohinder Bhagat
Mohinder Bhagat
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार (Punjab Govt) फसली विविधता को प्रोत्साहित कर और किसानों की आय बढ़ाकर बागवानी क्षेत्र के विस्तार तथा राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

बागवानी पहलों की प्रगति का मूल्यांकन करने हेतु, बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ( Mohinder Bhagat ) ने आज पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम बैठक के दौरान बागवानी निदेशक श्रीमती शैलेन्द्र कौर ने मंत्री को बागवानी को प्रोत्साहित करने तथा किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लागू की गई विभिन्न योजनाओं और पहलों से अवगत कराया। उन्होंने फसल उत्पादकता को और बेहतर बनाने, उन्नत तकनीकों के उपयोग को बढ़ाने और बागवानी उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल रहे प्रोजेक्ट्स की जानकारी साझा की।

मंत्री ने विभाग को निर्देश दिए

मंत्री ने विभाग को निर्देश दिए कि किसानों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों, जागरूकता शिविरों और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से नवीनतम तकनीकों, सरकारी योजनाओं और सर्वोत्तम प्रथाओं की नियमित जानकारी देना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार की जानकारी किसानों तक समय पर पहुंचाने से वे सरकारी सहायता का पूरा लाभ उठाने में सक्षम हो सकेंगे।