Sunday, 07 September 2025
पंजाब
Punjab News: नेशनल अवार्डी अध्यापकों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर बाढ़ राहत कार्यों के लिए दिए 1.25 लाख रुपए
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के लिए इस कठिन समय में एकजुटता की मिसाल पेश करते हुए नेशनल अवार्डी टीचर्स एसोसिएशन (नाटा) पंजाब ने राज्य सरकार के बाढ़ राहत कार्यों में अपना योगदान देने हेतु शिक्षक दिवस के अवसर पर पंजाब के शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस को 1.25 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
डॉ. बलराम शर्मा की अगुवाई में नाटा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में योगदान हेतु स हरजोत सिंह बैंस से मुलाकात की और राज्य को इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया।
[caption id="attachment_83874" align="aligncenter" width="1200"]
हरजोत बैंस ने बरसते बारिश में प्रभावित लोगों तक पहुंचकर प्रबंधों का लिया जायज़ा[/caption]
हरजोत बैंस ने बरसते बारिश में प्रभावित लोगों तक पहुंचकर प्रबंधों का लिया जायज़ा[/caption]
इन अध्यापकों ने कहा कि इस कार्य हेतु उन्हें प्रेरणा शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस से मिली, जो स्वयं रोपड़ जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की अगुवाई कर रहे हैं।
हरजोत बैंस ने बरसते बारिश में प्रभावित लोगों तक पहुंचकर प्रबंधों का लिया जायज़ा[/caption]
शिक्षक शिक्षा विभाग का गौरव
कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने नेशनल अवार्डी अध्यापकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये शिक्षक शिक्षा विभाग का गौरव हैं। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अध्यापकों की पहल और सामाजिक भाईचारे को और सुदृढ़ बनाने की भावना की सराहना की।यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
डॉ. बलराम शर्मा, अमरजीत सिंह चहल तथा नाटा के अन्य सदस्य शिक्षा मंत्री को भरोसा दिलाया कि नाटा पंजाब, बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक नुकसान को कम करने हेतु अपना समर्थन जारी रखेगा, जो उनके शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और सुहृद भावना को दर्शाता है। [caption id="attachment_83873" align="aligncenter" width="867"]