Saturday, 27 September 2025
पंजाब
Punjab News: जालंधर में PSPCL के अफसरों का कारनामा, एल्डिको ग्रीन से नहीं वसूल रहे हैं 15.54 करोड़ रुपए
डेली संवाद, जालंधर।
Punjab News: PSPCL is not recovering Rs 15.54 crore from Eldeco Green Jalandhar- पंजाब में पावर कारपोरेशन (PSPCL) के अफसरों का काम हैरान करने वाला है। महज कुछ हजार बकाया होने पर घर की बिजली कनैक्शन काटने वाले PSPCL के अधिकारी 15.54 करोड़ रुपए न जमा करवाने वाले एल्डिको ग्रीन (Eldeco Green) कालोनी के प्रमोटरों पर मेहरबान हैं। पिछले कई साल से एल्डिको ग्रीन कालोनी के मालिक बकाया रकम नहीं जमा करवा रहे हैं, लेकिन कालोनी में बिजली कनेक्शन नहीं काटा गया। PSPCL के अफसर नोटिस-नोटिस खेल रहे हैं।
पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड
(PSPCL)
के जालंधर स्थित अफसरों की दरियादिली से सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। PSPCL के अधिकारियों ने ये दरियादिली एल्डिको (Eldeco Green) प्रापर्टी प्राइवेट लिमिटेड पर दिखाई है। कुछ अफसरों के मिलीभगत से नकोदर रोड स्थित एल्डिको ग्रीन के संचालकों ने सरकार का करीब 15.54 करोड़ रुपए दबा लिया। यही नहीं, PSPCL के लिए निर्धारित जमीन पर भी एल्डिको ग्रीन ने कुंडली मार ली है।
[caption id="attachment_77300" align="aligncenter" width="1200"]
PSPCL News[/caption]
PSPCL News[/caption]
PSPCL News[/caption]
PSPCL नोटिस देकर झाड़ लेता है पल्ला
जालंधर के बिजली विभाग यानी PSPCL के बड़े अधिकारियों की करतूत सामने आई है। जिसमें पिछले कई साल से एल्डिको ग्रीन प्रोजैक्ट के संचालकों से 15,54,11,278 (पन्द्रह करोड़ चौवन लाख ग्यारह हजार दो सौ अठत्तर) रुपए जमा ही नहीं करवाया जा रहा है। इसमें PSPCL के कुछ बड़े इंजीनियरों के साथ अफसरों की भूमिका भी संदिग्ध है। जब-जब इसकी शिकायत होती है, तब तब PSPCL सिर्फ एक नोटिस निकालकर अपना पल्ला झाड़ लेता है।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
नकोदर रोड स्थित एल्डिको ग्रीन ने कालोनी विकसित करने के लिए जेडीए से लाइसेंस लिया। एल्डिको ग्रीन के संचालकों ने PSPCL के पटियाला स्थित मुख्यालय में 11 केवी की कनेक्टीविटी चार्जेज के लिए अप्लाई किया। इसकी कुल फीस उस समय करीब 15.54 करोड़ रुपए बनी। इसके अलावा 21.81 करोड़ की बैंक गारंटी देनी थी। लेकिन एल्डिको ग्रीन पर जालंधर के कुछ अफसर मेहरबान हो गए। न तो पैसे जमाए कराए और न बैंक गारंटी ली, लेकिन बिजली सप्लाई दे दी गई। [caption id="attachment_83700" align="aligncenter" width="1200"]
PSPCL News[/caption]
आरटीआई के जरिए खुलासा
आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह की आरटीआई के जरिए इसका खुलासा हुआ। PSPCL द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक साल 2023 से लगातार नोटिस जारी कर रहे हैं, लेकिन एल्डिको ग्रीन पैसे नहीं जमा करवा रहा है। ताजा नोटिस 19 सितंबर 2025 को जारी किया गया है। ये नोटिस भी एक शिकायत के बाद जारी किया गया, जिससे PSPCL के अफसर अपनी खाल बचा सके। यही नहीं, एल्डिको ग्रीन ने PSPCL को तय जमीन भी नहीं दी, इस पर सब स्टेशन बनना था। लेकिन एल्डिको ग्रीन में बिजली सप्लाई दे गई। आरटीआई एक्टिविस्ट का आरोप है कि पीएसपीसीएल के एक अफसर को एल्डिको ग्रीन के संचालकों ने अनैतिक रूप से लाभान्वित किया है, जिससे एल्डिको ग्रीन को नोटिस देकर छोड़ दिया जाता है। चर्चा यह है कि इसमें एक अफसर को प्लाट मुहैया करवाया गया है।पढ़ें नोटिस की कापी