Sunday, 06 July 2025
पंजाब
Punjab News: शिक्षा क्रांति की शुरुआत के साथ पंजाब ने राष्ट्रीय सर्वेक्षण में प्राप्त किया सर्वोच्च स्थान
डेली संवाद, संगरूर।
Punjab News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब में शिक्षा क्रांति के नए युग की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार को बधाई देते हुए कहा कि इन प्रयासों के चलते भारत सरकार द्वारा कराए गए ‘नेशनल अचीवमेंट सर्वे’ (राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण) में पंजाब ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।
Bhagwant Mann[/caption]
शिक्षक आज मुख्यमंत्री के साथ सीधा संवाद कर रहे
नेशनल अचीवमेंट सर्वे (NAS) में पंजाब की शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की शिक्षा के क्षेत्र में इस ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बनना उनके लिए बहुत गर्व और संतोष की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के प्रयासों के चलते राज्य ने ‘नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2024’ में देश में सर्वोत्तम प्रदर्शन किया है।यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह पंजाबवासियों के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि राज्य ने पूरे देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसे वास्तविक क्रांति कहा जा सकता है क्योंकि पिछली सरकारों के दौरान शानदार उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद उपेक्षित रहने वाले शिक्षक आज मुख्यमंत्री के साथ सीधा संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के लिए सकारात्मक माहौल बनाया है और शिक्षकों ने इस माहौल का लाभ उठाते हुए हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास किए हैं, जिससे विद्यार्थियों को भी इसका भरपूर लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने सरकारी शिक्षकों का शोषण किया था, जिसके कारण पढ़ाई पर बुरा असर पड़ा था, लेकिन अब बड़ा बदलाव आया है। [caption id="attachment_72693" align="aligncenter" width="800"]
Bhagwant Mann[/caption]
पंजाब सरकार ने शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में क्रांति ला दी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एन ए एस एक बड़ी उपलब्धि है लेकिन यह उनकी सरकार का अंतिम लक्ष्य नहीं है। उनकी सरकार हर नागरिक की भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जब आम जनता यह प्रमाण देगी कि पंजाब सरकार ने शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में क्रांति ला दी है, तभी यह असली मान्यता होगी। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त पंजाब, युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उनके लिए रोजगार/कारोबार सुनिश्चित करना राज्य सरकार की तीन प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही नशे के खिलाफ जंग को जन आंदोलन में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को भी यह जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि विद्यार्थियों को नशे के खतरों से दूर रखें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नशे के कहर को समाप्त करने के लिए सराहनीय कार्य कर रही है और नशे के विरुद्ध यह जंग देश भर में बेमिसाल है। केजरीवाल ने कहा कि आज लोग मुख्यमंत्री मान की प्रशंसा कर रहे हैं क्योंकि राज्य सरकार द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।हर संभव प्रयास किए जाएंगे
उन्होंने कहा कि नशे के पैसों से बनाई गई संपत्तियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। जो लोग पीढ़ियों का भविष्य बर्बाद कर रहे थे, उन्हें अब उनके पापों की सजा मिल रही है। उन नेताओं को जेल भेजा जा रहा है जिन्होंने नशे के कारोबार को संरक्षण दिया था। केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार आम आदमी को राहत देने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हम पंजाब के लोगों को दी गई गारंटियों को तेजी से पूरा करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने सिर्फ स्कूल नहीं बनाए, हमने भविष्य बनाया है। शिक्षा विभाग के शिक्षकों, प्रिंसिपलों और स्टाफ का विशेष धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिबद्धता ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। केजरीवाल ने कहा कि एन ए एस -2024 में पंजाब की यह उपलब्धि इतिहास के पन्नों में दर्ज की जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सर्वेक्षण भारत सरकार द्वारा किया गया था, पंजाब सरकार द्वारा नहीं।