Sunday, 15 June 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब के सरकारी स्कूलों ने रचा नया कीर्तिमान, 474 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) जैसी कठिन प्रतिस्पर्धी परीक्षा में प्रदेश के 474 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
[caption id="attachment_23057" align="aligncenter" width="800"]
Harjot Singh Bains[/caption]
Harjot Singh Bains[/caption]
उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी
नीट परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देते हुए बैंस ( Harjot Singh Bains ) ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और उनके शिक्षकों की समर्पित सेवाओं का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वह सभी विद्यार्थियों को मेडिकल क्षेत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों को उजागर करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस वर्ष सरकारी स्कूलों के 265 विद्यार्थियों ने जेईई (मेन) परीक्षा में और 44 विद्यार्थियों ने जेईई (एडवांस्ड) परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।