Tuesday, 09 September 2025
पंजाब
Punjab News: प्रदेश भर की जेलों में सुरक्षा प्रबंधों को मज़बूत करने के लिए पंजाब सरकार उठा रही बड़ा कदम
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब सरकार ने सुरक्षा प्रबंधों को और मज़बूत करने के लिए प्रदेश भर की जेलों में 1,700 सुरक्षा गार्ड तैनात करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के साथ की गई समीक्षा बैठक के दौरान दी।
Mohinder Bhagat Minister Punjab[/caption]
900 सुरक्षा गार्ड पहले ही भर्ती किए जा चुके
मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने कहा कि इस नई भर्ती में पूर्व सैनिकों और गैर-पूर्व सैनिकों दोनों को शामिल किया जाएगा और ये पद पुरुषों के साथ-साथ महिला उम्मीदवारों के लिए भी खुली हैं। उन्होंने कहा, ‘यह निर्णय न केवल हमारी जेलों के लिए और अधिक सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराएगा बल्कि पूर्व सैनिकों और पंजाब के युवाओं के लिए सम्मानजनक रोज़गार के अवसर भी पैदा करेगा।’’यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
बैठक के दौरान, पैस्को के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल हरमनदीप सिंह (सेवानिवृत्त) ने मंत्री को अवगत कराया कि कुल स्वीकृत संख्या में से 900 सुरक्षा गार्ड पहले ही भर्ती किए जा चुके हैं। उन्होंने आगे बताया कि सभी जेलों में मज़बूत सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए शेष पद जल्द ही भरे जाएंगे। [caption id="attachment_81568" align="aligncenter" width="1200"]
Mohinder Bhagat Minister Punjab[/caption]