Sunday, 22 June 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब सरकार का फैसला, राज्य को विकसित करने में अहम भूमिका निभाएगा विकास अथॉरिटी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब राज्य को विकसित करने में विकास अथॉरिटियों सम्बन्धी भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का फ़ैसला अहम भूमिका निभाएगा। उक्त प्रगटावा एक प्रैस बयान के द्वारा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. (
Harbhajan Singh ETO
) ने आज यहाँ किया।
आम लोगों को लाभ होगा
उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य के सभी स्थानीय विकास बोर्डों के चेयरमैन के तौर पर मुख्य सचिव को नियुक्त करने के फ़ैसला से राज्य के विकास सम्बन्धी मामलों को मंजूरी मिलने की कार्यवाही में तेज़ी आयेगी और आम लोगों को लाभ होगा। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य के अधिकारियों ने गुजरात सरकार की तरफ से अहमदाबाद शहरी विकास अथॉरिटी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नोएडा, मेरठ, कानपुर और लखनऊ जैसी शहरी योजनाबंदी संस्थाओं की कार्यप्रणाली सम्बन्धी की गई तबदीली और उनके प्रभावों का अध्ययन किया गया और इस माडल के प्रभावों को अच्छी तरह अध्ययन करने के उपरांत इसके निष्कर्षों के बारे में सरकार को अवगत करवाया गया जिसके बाद पंजाब क्षेत्रीय और शहरी योजनाबंदी और विकास (पी.आर.टी.पी.डी.) एक्ट की धारा 29(3) में संशोधन सम्बन्धी फ़ैसला लिया गया है।