ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 20 February 2025

Punjab News: पंजाब पुलिस ने कुख्यात आतंकवादी का सहयोगी किया गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

Punjab News: पंजाब पुलिस ने कुख्यात आतंकवादी का सहयोगी किया गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने गुरुवार को विदेशी आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरिके के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखचैन सिंह उर्फ भुजिया, निवासी गांव मट्टी, मानसा के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने आरोपी के कब्जे से एक .32 कैलिबर की पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए हैं।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav

पुलिस टीमों ने ऑपरेशन शुरू किया

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली पक्की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, एडीजीपी (AGTF) प्रमोद बान की निगरानी में पुलिस टीमों ने ऑपरेशन शुरू किया और आरोपी को एक पिस्तौल सहित मानसा के भीखी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी सुखचैन उर्फ भुजिया हाल ही में भीखी में हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास है, जिसमें उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एन.डी.पी.एस. एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

आगे की जांच जारी

डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सुखचैन उर्फ भुजिया विरोधी गिरोह के सदस्यों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। ए.आई.जी. (AGTF) संदीप गोयल ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है, ताकि इसके पिछली और वर्तमान कड़ियों का पता लगाया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

गौरतलब है कि इस संबंध में केस एफआईआर नंबर 22, दिनांक 10/02/2025 को थाना भीखी, जिला मानसा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125, 191(3) और 190 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत पहले ही दर्ज किया जा चुका है।