ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 28 June 2025

Punjab News: पंजाब में सरपंच ने महिला को भेजी अश्लील तस्वीरें! लोगों में भारी रोष

डेली संवाद, मलेरकोटला। Punjab News: पंजाब (Punjab) में एक महिला ने सरपंच पर गंभीर आरोप लगाएं है जिसके बाद गांव के लोगों में सरपंच को लेकर काफी रोष जताया जा रहा है।

सरपंच भेज रहा अश्लील वीडियो के लिंक

मिली जानकारी के मुताबिक मलेरकोटला ( Malerkotla ) से सटे गांव चूहने की एक महिला ने सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि सरपंच उसे अश्लील वीडियो के लिंक भेज रहा है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इसके बाद भाजपा नेता गेजा राम ने एसएसपी कार्यालय के सामने लोगों को इकट्ठा किया और मामले की गहन जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर लोगों ने कहा कि वे न्याय की मांग करते हैं। [caption id="attachment_76320" align="alignnone" width="1200"] लोगों ने की जांच की मांग लोगों ने की जांच की मांग[/caption]

सरपंच ने आरोपों को नकारा

वहीं इस मौके पर जब सरपंच से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि वे सभी झूठ बोल रहे हैं। उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।