Monday, 28 July 2025
पंजाब
Punjab News: खटकड़ कलां में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह विरासत परिसर का CM मान ने नींव पत्थर रखा
डेली संवाद, खटकड़ कलां (शहीद भगत सिंह नगर)।
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां शहीद सरदार भगत सिंह के देश सेवा में अतुलनीय योगदान को श्रद्धांजलि देते हुए 'शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह विरासत परिसर' का नींव पत्थर रखा। इस गौरवपूर्ण प्रोजेक्ट पर 51 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत आएगी, जो महान शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने की एक छोटी सी कोशिश होगी।
शहीद-ए-आजम को दिल की गहराइयों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान
(Bhagwant Singh Mann)
ने कहा कि शहीद भगत सिंह की महान कुर्बानी ने गुलामी के दलदल में फंसे देश को विदेशी साम्राज्यवाद के चंगुल से मुक्त कराया। भगवंत सिंह मान ने बताया कि यह प्रोजेक्ट 9 महीनों में पूरा होगा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए देश की निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
[caption id="attachment_79876" align="aligncenter" width="1200"]
Bhagwant Singh Mann[/caption]
CM Bhagwant Mann[/caption]
Bhagwant Mann CM Punjab[/caption]
Bhagwant Singh Mann[/caption]
अनमोल विरासत को संरक्षित
उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य अपने महान सपूत की अनमोल विरासत को संरक्षित और प्रचारित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रोजेक्ट केवल एक भौतिक ढांचा नहीं होगा, बल्कि एक अविस्मरणीय अनुभव होगा, जहां शहीद भगत सिंह की मातृभूमि के लिए मर मिटने की भावना, बौद्धिक सोच और साहसी जज्बे की झलक देखने को मिलेगी। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम उन्होंने बताया कि नवनिर्मित विरासत परिसर में एक विशाल थीम आधारित प्रवेश द्वार होगा, जो इस महान विरासत की झलक पेश करेगा। उन्होंने बताया कि 350 मीटर लंबा विरासत कॉरिडोर भी इस प्रोजेक्ट का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। यह कॉरिडोर शहीद भगत सिंह संग्रहालय को उनके पैतृक घर से जोड़ेगा। [caption id="attachment_79097" align="aligncenter" width="1200"]
CM Bhagwant Mann[/caption]
महान कुर्बानियों की याद
यह कॉरिडोर शहीद भगत सिंह के जीवन यात्रा और भारत के स्वतंत्रता संग्राम की कहानी को मूर्तियों, 2डी/3डी दीवार चित्रों और पुतलों के माध्यम से औपनिवेशिक भारत के दौर को दर्शाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि 30 मीटर ऊंचा भारतीय झंडा हमें देश की आजादी के लिए देशभक्तों की महान कुर्बानियों की याद दिलाता रहेगा। उन्होंने बताया कि 700 सीटों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम पूरी तरह से वातानुकूलित होगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सेमिनारों सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह के लायलपुर (अब पाकिस्तान में) स्थित पैतृक घर का मॉडल तैयार किया जाएगा। इसी तरह, उनके पैतृक गांव को विभिन्न दृश्यों और माध्यमों के जरिए दर्शाया जाएगा। [caption id="attachment_77415" align="aligncenter" width="1200"]
Bhagwant Mann CM Punjab[/caption]