Thursday, 10 July 2025
पंजाब
Punjab News: चावल मिलर्स की समस्याओं के समाधान हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: चावल और गेहूं की निर्बाध व सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित मंत्री समूह ने आज पंजाब के चावल मिल मालिकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं और चिंताएं ध्यानपूर्वक सुनीं और उनकी वाजिब मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
[caption id="attachment_73924" align="aligncenter" width="1200"]
Gurmeet Singh Khudian, Minister of Agriculture and Food Processing Punjab[/caption]
मंत्री समूह के चेयरमैन तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां (
Gurmeet Singh Khudian
) ने बताया कि पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, आगामी खरीफ सीजन की व्यवस्थित खरीद को सुनिश्चित करने हेतु व्यापक प्रबंध कर रही है।
Gurmeet Singh Khudian, Minister of Agriculture and Food Processing Punjab[/caption]
मंत्री समूह के चेयरमैन तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां (
Gurmeet Singh Khudian
) ने बताया कि पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, आगामी खरीफ सीजन की व्यवस्थित खरीद को सुनिश्चित करने हेतु व्यापक प्रबंध कर रही है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित
उन्होंने कहा कि धान की बुआई शुरू हो चुकी है और मिलर्स सहित सभी हितधारकों की जरूरतों व चिंताओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक स्तर पर गंभीर प्रयास जारी हैं, ताकि पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो।105 लाख मीट्रिक टन अनाज की निकासी की जा चुकी
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मिलर्स ने राज्य सरकार की सराहना की है, जिन्होंने महीनों पहले ही खरीफ सीजन की तैयारियाँ शुरू कर दी थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं मिलर्स से संबंधित सभी वैध मुद्दों के निराकरण के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं और शीघ्र ही वह इस विषय पर केंद्र सरकार के अधीन मामलों को लेकर नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी से भेंट करेंगे। किसानों, चावल मिलर्स, आढ़तियों और मजदूरों सहित सभी हितधारकों को आश्वस्त करते हुए कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि राज्य सरकार उनकी जायज़ माँगों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। अनाज के भंडारण के लिए स्थान सुनिश्चित करने की दिशा में अब तक राज्य से 105 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) अनाज की निकासी की जा चुकी है।