Wednesday, 16 July 2025
पंजाब
Punjab News: राज्यव्यापी अभियान के तहत पंजाब में दो बाल विवाह रोके, जन सहयोग की अपील
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: बाल विवाह रोकथाम अभियान के अंतर्गत पंजाब सरकार (Punjab Govt) द्वारा चलाए जा रहे प्रयासों के तहत हाल ही में
गुरदासपुर (Gurdaspur)
ज़िले में बाल विवाह के दो मामलों को सफलतापूर्वक रोका गया है।
[caption id="attachment_29767" align="aligncenter" width="800"]
child marriage[/caption]
Bhagwant Singh Mann CM Punjab[/caption]
child marriage[/caption]
बाल विवाह दंडनीय अपराध है- डॉ. बलजीत कौर
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू ), सीडीपीओ, बाल कल्याण समितियों और चाइल्ड हेल्पलाइन टीमों द्वारा समन्वित और तेज कार्रवाई करते हुए ये दोनों बाल विवाह — गांव सहाणे चक्क (ब्लॉक कलानौर) और गांव गाधियां पन्याड (ब्लॉक गुरदासपुर) में रोके गए। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम डॉ. बलजीत कौर ने यह स्पष्ट किया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत 18 वर्ष से कम आयु की लड़की और 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह दंडनीय अपराध है। जैसे ही संभावित बाल विवाह की जानकारी मिली, तुरंत हस्तक्षेप करते हुए दोनों परिवारों को कानून, बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया। [caption id="attachment_73580" align="aligncenter" width="1200"]
Bhagwant Singh Mann CM Punjab[/caption]