ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 07 February 2025

Punjab News: भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का एक्शन, PSPCL के कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा

Punjab News: भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का एक्शन, PSPCL के कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के कार्यालय, ग्राम बढ़िंग, जालंधर छावनी में तैनात शिकायत निवारण शाखा (CHB) के सहायक चरनजीत सिंह को 2000 रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को राकेश कुमार, निवासी सैनिक विहार, ग्राम ढिल्लवां, जिला जालंधर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

Vigilance Bureau nabs PSPCL employee taking bribe
Vigilance Bureau nabs PSPCL employee taking bribe

2000 रुपये की मांगे और धमकी दी

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने जालंधर की रोज़ कॉलोनी, ग्राम बढ़िंग स्थित उसके रिश्तेदार के घर की घरेलू बिजली आपूर्ति के लिए नया मीटर लगाने के बदले संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) सुरजीत सिंह के लिए 5000 रुपये और अपने लिए 500 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि आरोपी सीएचबी ने 31-01-2025 को घर में बिजली मीटर लगाने के दौरान पहले ही 3500 रुपये ले लिए और बाकी राशि बाद में देने के लिए कहा। अब उक्त आरोपी शिकायतकर्ता और उपभोक्ता से शेष 2000 रुपये की मांग कर रहा था और धमकी दे रहा था कि यदि राशि नहीं दी गई तो मीटर हटा दिया जाएगा।

रंगे हाथों गिरफ्तार किया

प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज की टीम ने जाल बिछाया, जिसके तहत आरोपी सीएचबी सहायक को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 2000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में विजीलेंस ब्यूरो के जालंधर रेंज थाने में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे जांच के दौरान संबंधित जेई की भूमिका की भी जांच की जाएगी।