Friday, 13 June 2025
पंजाब
Punjab News: विजिलेंस ने करप्शन मामले में अफसर के स्टैनो को किया गिरफ्तार, 24 लाख कैश भी बरामद
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई ज़ीरो सहनशीलता नीति के अंतर्गत एस. डी. एम. दफ्तर, ज़िला रायकोट, लुधियाना (Ludhiana) में तैनात स्टेनो जतिन्दर सिंह को 24,06,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष के तहत गिरफ़्तार किया है।
[caption id="attachment_60166" align="aligncenter" width="800"]
bribe[/caption]
bribe[/caption]
सरकारी काम करने के बदले लोगों से मोटी रकम वसूल रहे
आज यहाँ यह जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो ( Punjab Vigilance Bureau ) के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ़्तारी गाँव सुखाना, तहसील रायकोट, ज़िला लुधियाना के एक निवासी की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने दोष लगाया है कि एस. डी. एम. रायकोट और उसका स्टेनो जतिन्दर सिंह, निवासी गाँव नूरपुरा, तहसील जगराओं, आम लोगों के सरकारी काम करने के बदले लोगों से मोटी रकम वसूल रहे हैं। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम उन्होंने आगे बताया कि इस जानकारी के आधार पर कार्यवाही करते हुये विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने मुलजिम स्टेनो जतिन्दर सिंह से पूछताछ की और उसके दफ़्तर की तलाशी के दौरान एक अलमारी में से 24 लाख 6 हज़ार रुपए की नकदी बरामद हुई।