Monday, 24 February 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पुलिस कर्मचारियों के लिए रिश्वत लेने वाला व्यक्ति विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत ज़िला संगरूर के गाँव झाड़ों के निवासी एक आम व्यक्ति, हरप्रीत सिंह को पुलिस कर्मचारियों के लिए 10,000 रुपये रिश्वत (Bribe) मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण
आज यहां यह खुलासा करते हुए विजीलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर एक महिला द्वारा दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है।

60,000 रुपये की रिश्वत मांगी
उन्होंने आगे बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी हरप्रीत सिंह ने संगरूर ज़िले के थाना चीमा में दर्ज एक पुलिस मामले में शिकायतकर्ता और उसके पारिवारिक सदस्यों की मदद करने के बदले थाना प्रभारी (SHO) और जांच अधिकारी जसबीर सिंह, सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) द्वारा शिकायतकर्ता से 60,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। यह भी सिद्ध हुआ कि उक्त आरोपी पहले ही शिकायतकर्ता से उक्त पुलिस कर्मचारियों के लिए 10,000 रुपये ले चुका था।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त आरोपी और एएसआई जसबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून की धारा 7 और 7ए तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) के तहत ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले की आगामी जांच के दौरान संबंधित एसएचओ की भूमिका की भी जांच की जाएगी।