ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 14 February 2025

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो का एक्शन, पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ा

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो का एक्शन, पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ा

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम के तहत रामपाल नामक एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा है, जो राजस्व हलका नवांशहर-1 में तैनात पटवारी विपिन कुमार का सहायक है और वह पटवारी के लिए 3,000 रुपये की रिश्वत (Bribe) की दूसरी किश्त ले रहा था।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

इस बारे में विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने खुलासा किया कि यह गिरफ्तारी एसबीएस नगर जिले के नवांशहर शहर में न्यू आबादी के निवासी प्रदीप कुमार द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है।

Vigilance Bureau catches Patwari's employee taking bribe
Vigilance Bureau catches Patwari's employee taking bribe

2,000 रुपये अग्रिम रिश्वत दी

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास मदद के लिए संपर्क किया था क्योंकि पटवारी विपिन कुमार ने अपने जमीनी घर के विरासत इंतकाल की प्रक्रिया के लिए 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। इससे पहले, शिकायतकर्ता ने पटवारी की हिदायत मानते हुए उसके करिंदा/सहायक रामपाल को 2,000 रुपये अग्रिम रिश्वत दी थी।

जब आरोपी पटवारी ने तय की गई रिश्वत की बाकी राशि देने के लिए दबाव डाला, तो शिकायतकर्ता ने मदद के लिए विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया।

BRIBE
BRIBE

आगे की जांच जारी

प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस शिकायत की प्रारंभिक पुष्टि करने के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी रामपाल को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से दूसरी किश्त के रूप में 3,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। इस छापे के दौरान पटवारी विपिन कुमार गिरफ्तारी से बचने में सफल रहा।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपी और पटवारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाने जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा, जबकि विजिलेंस ब्यूरो की टीमें फरार पटवारी का सक्रियता से पीछा कर रही हैं। इस मामले की आगे जांच जारी है।