Saturday, 23 August 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में राशन चोर है केंद्र सरकार? CM मान बोले- BJP पंजाब में राशन चोरी करवा रही है
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: Vote Chor BJP Rashan Chor in Punjab News - बिहार (Bihar) में वोट चोरी (Vote Chori) को लेकर मचे घमासान के बीच पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने केंद्र सरकार और भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह PDS (जन वितरण प्रणाली) के तहत लोगों के राशन कार्ड काट रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की स्कीमों के नियम पंजाब के लिए अलग हैं, लेकिन केंद्र इन नियमों को नजरअंदाज कर रही है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
(Bhagwant Singh Mann)
ने बताया कि उनकी रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार 8 लाख 2 हजार 994 राशन कार्ड काट रही है, जिससे लगभग 32 लाख लोग मुफ्त राशन लेने से रह जाएंगे। भगवंत मान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पहले वोट चोर थे, अब राशन चोर भी बन गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब सरकार किसी का राशन छीनने नहीं देगी।
[caption id="attachment_81002" align="aligncenter" width="1200"]
Bhagwant Singh Mann[/caption]
Bhagwant Mann CM Punjab[/caption]
Bhagwant Singh Mann[/caption]
किसी के पास कार, तो कटेगा राशन कार्ड
सीएम भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि राशन कार्ड काटने का क्राइटेरिया भी इन्होंने रखा है। जिसमें अगर आपके पास चार पहिया वाहन हैं, 25 लाख से अधिक टर्नओवर है, ढाई एकड़ से अधिक जमीन है, या आप सरकारी नौकरी करते हो, तो राशन कार्ड कट जाएगा।केंद्र को पंजाब का कल्चर नहीं पता
सीएम भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने सवाल उठाया कि कभी एक भाई सरकारी नौकरी पर लग जाता है। सरकारी नौकरी पर लगने के बाद वे शहर शिफ्ट हो जाता है। बाकी परिवार के सदस्यों का क्या होगा। जिसके नाम पर कार्ड बना हुआ है, अगर कार्ड धारक के पास कार है तो अन्य का क्या कसूर है। आप सारे परिवार को भूखा मारेंगे। जब तक भगवंत मान सीएम हैं, तब तक एक भी कार्ड कटने नहीं देंगे। [caption id="attachment_77415" align="aligncenter" width="1200"]
Bhagwant Mann CM Punjab[/caption]
1.53 करोड़ लाभार्थियों को मिल रहा राशन
सीएम भगवंत मान (Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि अभी तक 1 करोड़ 53 लाख लाभपात्रियों को राशन बांटा जा रहा है। पर, ये कहते हैं कि इनमें कई नकली हैं। पंजाब सरकार ने 1 करोड़ 29 लाख को वेरिफाई कर लिया है, बाकी का समय तो दें। ये कैसे कार्ड काट सकते हैं। हम केंद्र सरकार को 6 महीने के समय के लिए लिख रहे हैं।यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि ये पहले खुद स्कीम लाते हैं। जिसमें पहले चूल्हा देते हैं, फिर घर बनाने की स्कीम देते हैं और बाद में कहते हैं कि आपके पास चूल्हा है और घर है, आप इस स्कीम के लिए नहीं हैं।