ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 03 March 2025

Punjab News: पंजाब की तहसीलों में कामकाज ठप, हड़ताल पर अधिकारी; जाने वजह

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: एक तरफ जहां आज पंजाब कैबिनेट (Punjab Cabinet) की बैठक हो रही है। उधर, पंजाब भर में तहसीलों का काम ठप है। क्योंकि पूरे पंजाब में राजस्व अधिकारी द्वारा सामूहिक हड़ताल की गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इस संबंध में राजस्व अधिकारी संघ की ओर से हड़ताल की घोषणा की गई है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस विभाग द्वारा लुधियाना और पंजाब में कई अन्य जगहों पर तहसीलदार और उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई से विजिलेंस विभाग पर तहसीलदारों और उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों को परेशान करने का आरोप लगाया जा रहा है।

विजिलेंस की गलत कार्रवाई रोकनी चाहिए

तहसीलदार ने आरोप लगाते हुए कहा कि विजिलेंस के अनावश्यक हस्तक्षेप से हम परेशान हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को साथियों के खिलाफ विजिलेंस की गलत कार्रवाई रोकनी चाहिए। हड़ताल के कारण लोगों के काम और रजिस्ट्रियां नहीं हो पा रही हैं। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।