Saturday, 30 August 2025
पंजाब
Punjab News: युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान का 182वां दिन, पंजाब पुलिस ने 360 स्थानों पर की छापेमारी, 65 नशा तस्कर काबू
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशा समाप्त करने के लिए छेड़ी गई व्यापक मुहिम "युद्ध नशों विरुद्ध" को लगातार 182वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 360 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्यभर में 53 एफआईआर दर्ज कर 65 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही, 182 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 27,663 हो गई है।
इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 650 ग्राम अफ़ीम, 150 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 600 रुपए ड्रग मनी बरामद की गई। यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (DGP) पंजाब
(Punjab)
गौरव यादव (Gaurav Yadav IPS) के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।
[caption id="attachment_80068" align="aligncenter" width="1200"]
Harpal Singh Cheema[/caption]
Arpit-Shukla-ADGP[/caption]
Harpal Singh Cheema[/caption]
मंत्री चीमा के अगुवाई में अभियान
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशा विरोधी मुहिम की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह
स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 74 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में छापेमारी की। उन्होंने आगे बताया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 406 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। [caption id="attachment_58725" align="aligncenter" width="800"]
Arpit-Shukla-ADGP[/caption]