Friday, 04 September 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब के गांव में एक ही दिन 4 मौतों से मचा हड़कंप, सभी को आया हार्ट अटैक
डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक गांव में एक ही दिन में 4 लोगों की मौत हो गई है जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला बठिंडा (Bathinda) के कोट शमीर गांव में एक ही दिन में चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी को हार्ट अटैक आया है जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।
मृतकों में एक पुलिसकर्मी
मृतकों में गांव के पूर्व पंच, पुलिसकर्मी और दो युवा शामिल हैं। मृतकों में गुरजंट सिंह गांव के पूर्व पंच थे और लंबे समय से खेती-बाड़ी का काम देखते थे। वही दूसरे मृतक गुरप्रीत सिंह पंजाब पुलिस विभाग में कार्यरत थे। कुछ वर्ष पूर्व पिता अंग्रेज सिंह के निधन के बाद उन्हें अनुकंपा के आधार पर यह नौकरी मिली थी।
वहीं गुरमेल सिंह उर्फ गेली पेशे से इलेक्ट्रिकल मैकेनिक थे और समाज सेवा में भी सक्रिय रहते थे। एक अन्य व्यक्ति गांधी प्रजापत गांव का ही एक अन्य युवक थे। परमजीत सिंह पमा ने बताया कि इनमें दो लोगों की उम्र 50 साल से अधिक थी, जबकि दो की उम्र 50 साल से कम थी।
सरकार से आर्थिक मदद की मांग
इसके साथ ही पूर्व पार्षद ने सरकार से मांग की है कि कम उम्र में जान गंवाने वाले दोनों युवकों के परिवारों को आर्थिक मदद प्रदान की जाए। फिलहाल चारों की मौत की असली वजह मेडिकल जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।