ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 15 July 2026

Punjab News: पंजाब में निहंगों ने महिला से की मारपीट, बालों से घसीटकर लाए बाहर, घर का सामान फेंका बाहर

पंजाब में निहंगों ने महिला को पीटा
पंजाब में निहंगों ने महिला को पीटा
डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब में निहंगों की घटिया करतूत सामने आ रही है। खबर है कि निहंगों द्वारा एक महिला के साथ जमकर मारपीट की गई है जिसके चलते इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला पटियाला (Patiala) में निहंगों ने एक महिला की सरेआम पिटाई की। निहंग ने महिला को बालों से घसीटकर अंदर से गली में लाए और फिर उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग महिला को बालों से पकड़कर घर से बाहर खींचते और उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

मकान को लेकर चल रहा था विवाद

घटना के दौरान महिला ने भी साहस दिखाते हुए हमलावरों का विरोध किया और उनके हाथ से डंडा पकड़ लिया। मामला संत हजारा सिंह नगर का है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके मकान को लेकर लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा है और मामला अदालत में विचाराधीन है। आरोप है कि इसी विवाद के चलते एक पक्ष कुछ निहंगों को साथ लेकर मकान पर पहुंचा और जबरन कब्जा करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पीड़ितों के मुताबिक, हमलावर घर के अंदर घुस गए, परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और घर का सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया। विरोध करने पर महिला को बालों से पकड़कर गली में घसीटा गया और उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान आसपास के लोग मौके पर मौजूद रहे, लेकिन हमलावरों के पास हथियार होने के कारण किसी ने बीच-बचाव की हिम्मत नहीं की। [caption id="attachment_23301" align="aligncenter" width="1200"] पंजाब में निहंगों ने महिला को पीटा पंजाब में निहंगों ने महिला को पीटा[/caption] स्थानीय लोगों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच मकान के सौदे को लेकर विवाद है। बताया जा रहा है कि मकान की बिक्री के लिए बड़ी रकम एडवांस के तौर पर दी गई थी, लेकिन बाद में विवाद होने पर मामला अदालत पहुंच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।