Sunday, 02 November 2025
पंजाब
Punjab News: NRI युवक की गोली मार की हत्या, हैरान करने वाली वजह आई सामने
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) जिले से गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। दरअसल, अमृतसर स्थित गांव धारीवाल में एक NRI युवक को गोली लगी है, जिसके बाद उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान मलकीत सिंह (42) पुत्र सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पिता सुरजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा देर रात अपने खेतों में गेहूं की बुआई कर रहा था, जब गांव के ही एक युवक ने उस पर अचानक गोलियां (Firing) चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
Malkit Singh came from Italy died due to bullet shot[/caption]
मृतक कुछ दिन पहले ही Italy से आया
जानकारी के अनुसार, मामला थाना राजासांसी के अधीन आने वाली पुलिस (Police) चौकी ओठियां का है। मृतक मलकीत कुछ दिन पहले ही इटली (Italy) से आया था। उसने घर को बनाने का काम शुरू किया था। वहीं, घटना के समय वह अपने पिता के साथ खेतों में था।
पिता सुरजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा देर रात अपने खेतों में गेहूं की बुआई कर रहा था, जब गांव के ही एक युवक ने उस पर अचानक गोलियां (Firing) चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बिक्रम पर गोलीबारी के आरोप
परिजन उसे तुरंत अमृतसर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने बिक्रम नामक युवक पर आरोप लगाए हैं। बिक्रम गांव का ही रहने वाला है और आए दिन धमकियां देता था। [caption id="attachment_91140" align="aligncenter" width="1200"]
Malkit Singh came from Italy died due to bullet shot[/caption]