ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 24 June 2026

Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 3 दिन आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में अगले तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले दिन की तुलना में तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और अब यह सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है। पटियाला में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार

मौसम विभाग ने आज लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके अलावा पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा और रूपनगर में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। [caption id="attachment_12667" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मौसम विभाग के अनुसार, इन गतिविधियों के चलते कई इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसी बीच मानसून को लेकर भी अच्छी खबर है। अनुमान है कि इस महीने के अंत तक पंजाब में मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून 25 से 30 जून के बीच कभी भी प्रवेश कर सकता है। चंडीगढ़ में इसके 27 से 30 जून के बीच पहुंचने की संभावना है, जबकि 28-29 जून के आसपास अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

सबसे पहले अमृतसर पहुंचेगा

जानकारी के अनुसार, मानसून सबसे पहले अमृतसर पहुंचेगा और सबसे अंत में बठिंडा में दस्तक देगा। मौसम विभाग ने बताया कि इस समय पंजाब के आसपास दो मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, जिनमें एक उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ चुकी है, जबकि दूसरी हरियाणा के ऊपर बनी हुई है।