Sunday, 19 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब के इन कर्मचारियों पर गिरी गाज, नौकरी से हटाने के आदेश; पढ़ें पूरा मामला
डेली संवाद, गुरदासपुर।
Punjab News: गुरदासपुर में मनरेगा कर्मचारी यूनियन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर पंजाब सरकार (Punjab Govt) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। पंचायत भवन में आयोजित प्रदर्शन के दौरान यूनियन के प्रधान संदीप सिंह ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की।
उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मचारियों को पिछले 6 महीनों से वेतन नहीं मिला, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संदीप सिंह ने आरोप लगाया कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी सेवाएं नियमित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि सरकार ने मनरेगा कर्मचारियों को नौकरी से हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं।