ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 31 July 2026

Punjab News: पंजाब के इस जिले में जोरदार ब्लास्ट, एक व्यक्ति की मौत और दूसरा गंभीर घायल

Punjab News: पंजाब के इस जिले में जोरदार ब्लास्ट, एक व्यक्ति की मौत और दूसरा गंभीर घायल

डेली संवाद, पठानकोट। Punjab News: पंजाब में टैंकर में ब्लास्ट होने की खबर सामने आ रही है खबर है कि टैंकर रिपेयर करते समय ब्लास्ट हो गया है जिसमें एक व्यक्ति की मौत और दूसरा गंभीर घायल हो गया है।

मिली जानकरी के मुताबिक पंजाब के जिला पठानकोट (Pathankot) के सरना क्षेत्र में छोटी नहर के पास स्थित एक टैंकर रिपेयर वर्कशॉप में अचानक हुए धमाके से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में जारी है।

टैंकर के कई हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त

मृतक की पहचान 60 वर्षीय दौलत राम निवासी गांव बलसुआ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के कारण वर्कशॉप की टीन शेड और टैंकर के कई हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि सूर्य टैंकर वर्कशॉप में एक टैंकर की मरम्मत का काम चल रहा था। टैंकर के अंदर घुसकर वेल्डिंग की जा रही थी।

मौके पर ही मौत

आशंका जताई जा रही है कि टैंकर के भीतर जमा ज्वलनशील गैस और वेल्डिंग से पैदा हुई गर्मी के कारण अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में दौलत राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथ काम कर रहा एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।