ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 14 August 2026

Punjab News: पंजाब पुलिस के 12 अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

Punjab News: पंजाब पुलिस के 12 अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब पुलिस के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक के लिए चुना गया है, जबकि 11 अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।

सराहनीय सेवा पदक पाने वालों की सूची में IGP बाबू लाल मीणा, IGP एस. भूपति, DSP सुभाष चंद, DSP जसवीर सिंह, DSP करनैल सिंह, DSP संजीव कुमार और ACP गगनदीप सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा ASI निर्मल सिंह, इंस्पेक्टर निर्मल सिंह, इंस्पेक्टर रामपाल सिंह और IGP नवनीत सिंह विर्क को भी सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

ये पुलिस पदक अधिकारियों और कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्य के प्रति समर्पण और लंबे समय तक दी गई सराहनीय सेवा के सम्मान में प्रदान किए जाते हैं।