Monday, 24 November 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब पुलिस ने 87 नशा तस्करों को 304 ग्राम हेरोइन, 1 किलो अफीम सहित किया गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) द्वारा प्रदेश से नशे के पूर्ण उन्मूलन के लिए चलाई जा रही मुहिम “युद्ध नशों विरूद्ध” के लगातार 268वें दिन पंजाब पुलिस ने सोमवार को प्रदेश भर में 325 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 87 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद 67 एफआईआर दर्ज की गईं।
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption]
CM Bhagwant Singh Mann[/caption]
प्रदेश सरकार ने राज्य से नशे के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - इंफोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी)-लागू की है। ‘नशा मुक्ति’ के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने आज 30 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने तथा पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राज़ी किया है।
2910 रुपये की ड्रग मनी बरामद
इसके साथ ही 268 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 37,875 हो गई है। छापेमारी के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 304 ग्राम हेरोइन, 1 किलो अफीम, 484 नशीली गोलियां तथा 2910 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है। [caption id="attachment_73338" align="alignnone" width="1200"]
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त प्रदेश बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।325 स्थानों पर छापेमारी
68 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 900 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से ज्यादा पुलिस टीमों ने प्रदेश भर में 325 स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस टीमों ने दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान 335 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। [caption id="attachment_91074" align="alignnone" width="1200"]
CM Bhagwant Singh Mann[/caption]
प्रदेश सरकार ने राज्य से नशे के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - इंफोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी)-लागू की है। ‘नशा मुक्ति’ के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने आज 30 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने तथा पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राज़ी किया है।