ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 16 October 2025

Punjab News: ‘युद्ध नशों विरूद्ध’- 229वें दिन पंजाब पुलिस ने 95 नशा तस्करों को 3.4 किलोग्राम हेरोइन सहित किया गिरफ्तार

Punjab News: ‘युद्ध नशों विरूद्ध’- 229वें दिन पंजाब पुलिस ने 95 नशा तस्करों को 3.4 किलोग्राम हेरोइन सहित किया गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशे के खात्मे के लिए शुरू की गई मुहिम ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ के लगातार 229वें दिन पंजाब ( Punjab ) पुलिस ने गुरुवार को 427 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पूरे राज्य में 95 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 82 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही, पिछले 229 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 33,219 हो गई है। छापों के दौरान गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 3.4 किलोग्राम हेरोइन, 7.5 किलोग्राम भुक्की, 878 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 9,210 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने नशों के खिलाफ अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है। [caption id="attachment_75610" align="alignnone" width="1200"] FIR FIR[/caption] 74 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1,200 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में 427 स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस टीमों ने पूरे दिन चले इस ऑपरेशन के दौरान 469 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।