Saturday, 13 December 2025
पंजाब
Punjab News: 287वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 725 ग्राम हेरोइन सहित 27 नशा तस्कर गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को लगातार 287वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 178 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्य भर में 25 एफआईआर दर्ज कर 27 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
इसके साथ ही 287 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 40,209 हो गई है। इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 725 ग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफीम तथा 75 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं।