ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 14 October 2025

Punjab News: पंजाब में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के नेटवर्क का किया पर्दाफाश

Punjab News: पंजाब में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के नेटवर्क का किया पर्दाफाश
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में पुलिस द्वारा नशा तस्कर और हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

बड़ी संख्या में हथियार बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के अमृतसर ( Amritsar ) जिला देहाती पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के नेटवर्क से संबंधित एक तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए हैं। आरोपी का नाम अमरबीर सिंह उर्फ अमर, निवासी डेहरीवाल है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

वहीं आरोपी के कब्जे से 6 पिस्तौल, 11 मैगजीन, .30 बोर के 91 कारतूस और 9 एमएम के 20 कारतूस बरामद किए गए हैं। इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्विटर पर पोस्ट कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी हाल ही में कनाडा से लौटा था और पाकिस्तान-आधारित तस्करों के संपर्क में था। पुलिस को शक है कि आरोपी पंजाब में अवैध हथियारों की सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा है, जो सीमापार से तस्करी के जरिए अपराधियों तक हथियार पहुंचाने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सीमापार से हथियार और नशे की तस्करी पर सख्त कार्रवाई की दिशा में एक बड़ा कदम है।