Thursday, 09 April 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में पुलिस ने बड़े बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 20 मोटरसाइकिलें बरामद
डेली संवाद, बठिंडा।
Punjab News: पंजाब में पुलिस ने बड़े बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कुल 20 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला बठिंडा (
Bathinda
) में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए स्टाफ 2 व थाना कोतवाली पुलिस ने एक सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।