ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 04 June 2026

Punjab Police Action: पंजाब में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, IED बरामद, दो आतंकी गिरफ्तार, साजिश बेनकाब

DGP Gaurav Yadav
DGP Gaurav Yadav
डेली संवाद, मोहाली। Punjab Police Action: पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संभावित आतंकी साजिश को विफल कर दिया है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) मोहाली (Mohali) ने विदेश में बैठे एक आतंकी ऑपरेटिव के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) भी बरामद की है, जिससे बड़े सुरक्षा खतरे को टाल दिया गया। पंजाब पुलिस (Punjab Police) के डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav IPS) ने इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सार्वजनिक ढांचों और महत्वपूर्ण संस्थानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। समय रहते की गई कार्रवाई से आतंकियों की योजना को नाकाम कर दिया गया।

आतंकी नेटवर्क के तार

डीजीपी (DGP Punjab) ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां इस साजिश से जुड़े हैंडलर्स, सहयोगियों तथा पूरे आतंकी नेटवर्क के तार खंगाल रही हैं। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में शांति, कानून-व्यवस्था और जन सुरक्षा बनाए रखने के लिए आतंकवाद एवं संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

गौरतलब है कि मोहाली स्थित पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर 9 मई 2022 को RPG हमला हुआ था, जिसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है। इस मामले में पाकिस्तान और कनाडा में बैठे आतंकियों, स्थानीय गैंगस्टरों तथा ड्रग तस्करों के एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा हो चुका है। जांच एजेंसियों ने मुख्य शूटर दीपक रंगा को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से तथा मुख्य साजिशकर्ता चढ़त सिंह को मुंबई से गिरफ्तार किया था।

लखबीर सिंह लांडा ने रची साजिश

इसके अलावा कई अन्य आरोपियों को भी जेल भेजा जा चुका है। जांच में सामने आया कि हमले की साजिश पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और कनाडा में बैठे लखबीर सिंह लांडा ने रची थी। फिलहाल मोहाली की विशेष अदालत में मामले की सुनवाई जारी है। वहीं, पंजाब पुलिस की ताजा कार्रवाई को राज्य में आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।