Friday, 08 August 2025
पंजाब
War on Drugs: पंजाब पुलिस ने राज्यभर के 151 रेलवे स्टेशनों पर चलाया तलाशी अभियान
डेली संवाद, चंडीगढ़।
War on Drugs: आगामी स्वतंत्रता दिवस (
Independence Day
) के कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर राज्य में बढ़ाई गई सुरक्षा के तहत, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुरूप, पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य के 151 रेलवे स्टेशनों पर घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) चलाया।
[caption id="attachment_3834" align="aligncenter" width="800"]
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav[/caption]
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav[/caption]
यह ऑपरेशन 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला
यह ऑपरेशन विशेष सुरक्षा योजना के तहत, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलाया गया।यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा
कानून व्यवस्था के विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजीपी) अर्पित शुक्ला, जो राज्य स्तरीय इस अभियान की स्वयं निगरानी कर रहे थे, ने बताया कि ऑपरेशन की सफलता सुनिश्चित करने हेतु सभी सीपी/एसएसपी को पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्तर के अधिकारियों की निगरानी में भारी पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की गई, और लगभग 72 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया।