ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 16 June 2026

Punjab News: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथि हुई घोषित, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

Punjab Police Constable Recruitment
Punjab Police Constable Recruitment
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट जारी की गई है। 3,298 पदों पर होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में अब परीक्षा की तारीखों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 1 जुलाई 2026 से शुरू की जाएगी। इस परीक्षा के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और जल्द ही एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

मार्च 2026 में शुरू

पंजाब पुलिस ने इस भर्ती प्रक्रिया को मार्च 2026 में शुरू किया था, जिसका उद्देश्य जिला और आर्म्ड कैडर में कांस्टेबल के खाली पदों को भरना है। कुल 3,298 पदों में से 2,522 पद जिला कैडर के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि 776 पद आर्म्ड कैडर के अंतर्गत आते हैं। [caption id="attachment_21254" align="aligncenter" width="512"] Punjab Police Constable Recruitment Punjab Police Constable Recruitment[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इन पदों के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिससे यह भर्ती प्रक्रिया काफी प्रतिस्पर्धी मानी जा रही है। शुरुआत में इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी। हालांकि, उम्मीदवारों की मांग और अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को अवसर देने के उद्देश्य से आवेदन प्रक्रिया को दोबारा खोलकर अंतिम तिथि बढ़ाई गई और इसे 5 मई 2026 तक कर दिया गया। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचनाओं पर ही भरोसा करें। साथ ही यह भी कहा गया है कि परीक्षा से संबंधित सभी जरूरी अपडेट जैसे एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख, परीक्षा केंद्र की जानकारी और अन्य निर्देश समय-समय पर वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।