Sunday, 31 August 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों पर संभावित हमले को किया नाकाम, BKI कार्यकर्ता गिरफ्तार
डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान, गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (CI) पठानकोट, सीआई लुधियाना और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर ने संयुक्त रूप से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया और दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर राज्य में होने वाली आतंकी गतिविधियों को नाकाम कर दिया।
[caption id="attachment_8681" align="aligncenter" width="800"]
DGP Gaurav Yadav[/caption]
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav[/caption]
DGP Gaurav Yadav[/caption]
मॉड्यूल का पर्दाफाश कर टारगेट किलिंग को टाला
यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने दी। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सरवण कुमार, निवासी गांव मल्लियां (गुरदासपुर) और बलविंदर सिंह, निवासी जकड़िया (गुरदासपुर) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस टीमों ने इनके कब्जे से आर्गेस हैंड ग्रेनेड और तीन जिंदा कारतूस सहित .30 बोर स्टार मार्क पिस्तौल बरामद किया है।यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी साजिश बेनकाब! तो इसलिए भारत पर लगाया 50% टैरिफ?
यह कार्रवाई उस समय की गई जब CI पठानकोट ने एक सप्ताह से भी कम समय पहले दो नाबालिगों सहित चार सदस्यों वाले इसी नेटवर्क के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश कर टारगेट किलिंग को टाला था और उनके कब्जे से दो .30 बोर स्टार मार्क पिस्तौलें बरामद की थीं।बाकी साथियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहे थे, जिन्हें बब्बर खालसा इंटरनेशनल का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को एक बिचौलिए के जरिए इन हैंडलरों से मिलवाया गया था। डीजीपी ने कहा कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। AIG सीआई पठानकोट सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की रेकी करने और हमले को अंजाम देने के लिए विस्फोटक और फंड उपलब्ध कराए गए थे। [caption id="attachment_3834" align="aligncenter" width="800"]
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav[/caption]