Tuesday, 05 August 2025
पंजाब
Punjab News: स्वतंत्रता दिवस समागमों के मद्देनज़र पंजाब पुलिस ने चलाई घेराबन्दी और तलाशी मुहिम
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: स्वतंत्रता दिवस-2025 के शांतिपूर्ण जश्नों को यकीनी बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) द्वारा सख़्त सुरक्षा प्रबंधों सम्बन्धी जारी निर्देशों के अनुसार पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर की सभी ज़िला और सब-डिविज़नल अदालतों और उनके आसपास घेराबन्दी और तलाशी मुहिम (CASO) चलाई जिससे सभी न्यायिक कम्पलैकसों में ठोस सुरक्षा प्रबंधों को यकीनी बनाया जा सके।
[caption id="attachment_8680" align="aligncenter" width="800"]
DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]
यह मुहिम डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर राज्य भर के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय चलाई गई। स्पेशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि सीपीज़/एसएसपीज़ को इस कार्यवाही की निजी तौर पर निगरानी करने और एसपी रैंक के अधिकारियों की देखरेख में चैकिंग के लिए अपेक्षित संख्या में पुलिस टीमें बनाने के निर्देश दिए गए थे।
DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]
यह मुहिम डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर राज्य भर के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय चलाई गई। स्पेशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि सीपीज़/एसएसपीज़ को इस कार्यवाही की निजी तौर पर निगरानी करने और एसपी रैंक के अधिकारियों की देखरेख में चैकिंग के लिए अपेक्षित संख्या में पुलिस टीमें बनाने के निर्देश दिए गए थे।
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा
उन्होंने कहा कि इस दौरान सीपीज़/ऐसऐसपीज़ को अदालती कंपलैक्स के अंदर और आसपास सभी संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने के साथ-साथ वाहन एप के प्रयोग के ज़रिये कम्पलैक्स के आसपास खड़े सभी वाहनों की जांच करने के लिए भी कहा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों को जुडिशियल कम्पलैकसों के परिसरों में लगाए गए डोर फ़्रेम मेटल डिटेक्टर (डीऐफऐमडी) और कलोज़ड-सर्कट टैलिविज़न (CCTV) कैमरो के सही तरह संचालन को यकीनी बनाने के लिए भी कहा गया था।
694 संदिग्ध लोगों की तलाशी ली
अन्य विवरण सांझे करते हुये विशेष डीजीपी ने कहा कि पुलिस टीमों ने अदालती कम्पलैकसों के आसपास घूमते 694 संदिग्ध लोगों की तलाशी लेने के साथ-साथ अदालती कम्पलैक्स के आसपास अलग-अलग पार्किंगों में खड़े 1160 वाहनों की भी जांच की, जिस दौरान पुलिस टीमों ने 129 चालान भी जारी किये और चार वाहनों को ज़ब्त किया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने लगातार 157वें दिन नशों के विरुद्ध अपनी घेराबन्दी और खोज मुहिम (कासो) को जारी रखते हुये आज 397 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके चलते राज्य भर में 89 FIR दर्ज करके 109 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया गया। इसके साथ 157 दिनों के अंदर गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 24,748 हो गई है।