ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 17 March 2026

Punjab News: मेडिकल स्टोर पर पुलिस का छापा, नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ा, संचालक काबू

Punjab News: मेडिकल स्टोर पर पुलिस का छापा, नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ा, संचालक काबू
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना (Ludhiana) में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना हाइबोवाल क्षेत्र के चंद्र नगर इलाके में पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की हैं। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्टोर संचालक राजीव कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

अवैध रूप से नशीली गोलियां बेची जा रही

CIA के इंस्पेक्टर नवदीप सिंह संधू ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 मार्च को उनकी टीम सिविल सिटी, चंद्र नगर और हरगोबिंद नगर क्षेत्रों में नियमित गश्त और मेडिकल स्टोरों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि चंद्र नगर स्थित ‘लाइफ मेडिकेयर मेडिकल स्टोर’ पर अवैध रूप से नशीली गोलियां बेची जा रही हैं, जहां अक्सर युवाओं की भीड़ लगी रहती है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और योजनाबद्ध तरीके से मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में ट्रामाडोल सॉल्ट युक्त प्रतिबंधित दवाइयां मिलीं, जिन्हें देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। [caption id="attachment_28791" align="aligncenter" width="800"] Medical Store Medical Store (Demo Pic)[/caption]

बरामदी में ये दवाइयों शामिल

बरामद दवाइयों में SPASMORE कैप्सूल के 456, CROMADOL-100 की 430 गोलियां, FEVOFINE की 880 गोलियां, PANADOLE की 520 गोलियां और TRAMOWELL-100 SR की 90 गोलियां शामिल हैं। लुधियाना पुलिस (Ludhiana Police) ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी इन दवाइयों को कहां से लाता था और उसके संबंध किन बड़े नशा तस्करों से जुड़े हो सकते हैं।